रिपोर्ट पहल सिंह
5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, खानपुर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा ( अवैध शराब / स्मैक गांजा/ चरस आदि) आदि तस्करों के विरुद्ध एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए थे जिसके अनुपालन में थाना प्रभारी खानपुर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमे कानिo सुनील कुमार थाना खानपुर, कानिo सुधीर कुमार थाना खानपुर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम बनाई गई टीम द्वारा रात्रि को नियमित चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास की सूचना पर 5 लीटर अवध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त सुम्मारा पुत्र जगराम निवासी ग्राम चांदपुरी खुर्द थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध थाना खानपुर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,




