Uncategorized

खेल महाकुम्भ में बालक-बालिका खो-खो की प्रतियोगिता आयोजित की गयी है।

दिनाँक 23 से 25 दिसम्बर, 2023 अन्तर्गत् राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 में गु्रप-13 एवं ग्रुप-14 अन्तर्गत् अण्डर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका वर्ग में खो-खो की प्रतियोगिता आयोजित की गयी है।
जिसके पूर्व दिवस में प्रेषित परिणामों के अतिरिक्त अवशेष परिणाम निम्नवत् रहे।

बालिक वर्ग में आयोजित अण्डर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत् रहे:-
फाईनल मैच-जनपद- नैनीताल एवं देहरादून के मध्य हुआ जिसमे जनपद नैनीताल की टीम ने जीत अपने नाम की। देहरादून द्वितीय एवं ऊधम सिंह नगर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में आयोजित अण्डर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत् रहे:-

फाईनल मैच-जनपद- बागेश्वर एवं देहरादून के मध्य हुआ जिसमे जनपद बागेश्वर की टीम ने जीत अपने नाम की। देहरादून द्वितीय एवं पौड़ी गढ़वाल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में आयोजित अण्डर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत् रहे:-
फाईनल मैच-जनपद- ऊधमसिंह नगर एवं बागेवर के मध्य हुआ जिसमे जनपद ऊधम सिंह नगर की टीम ने जीत अपने नाम की। बागेश्वर द्वितीय एवं पौड़ी गढ़वाल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये गये, एवं विजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र मैडल, नगद पुरस्कार तथा शील्ड प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार, श्रीमती शबली गुरूंग, जिला क्रीडा अधिकारी, हरिद्वार, श्री मुकेश कुमार भट्ट, श्रीमती पूनम मिश्रा, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री सुमित खेल प्रशिक्षक, श्री समीर खेल प्रशिक्षक, श्री पंकज ध्यानी, श्री राजेश, श्री अमन, श्री नागेश, श्री सत्यदेव नैथानी, श्री दिनेश, श्री गणेश, श्री आदेश, श्री कृष्णा आदि अन्य आफिशल्स तथा युवा कल्याण विभाग का समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *