Uncategorized

1 जनवरी से नहीं बटेंगा सरकारी राशन

रिपोर्ट सलीम फारुकी

1 जनवरी से नहीं बटेंगा सरकारी राशन
मंगलौर चौधरी चरण सिंह सभागार कक्ष में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप फेडरेशन हरिद्वार जिला स्तरीय बैठक में चौधरी चरण सिंह सभागार मे सरकारी राशन विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद रहे इस बैठक में सभी राशन डीलर 1 जनवरी से सभी राशन विक्रेताओं द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया अगर मुद्दों पर विचार विमर्श करके निवारण नहीं किया गया तो संसद का घेराव करने का आह्वान किया 1 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया बैठक में मौजूद रहे जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया 1 जनवरी से राशन वितरण का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा शर्मा जी ने बताया पिछले कई वर्षों से विक्रेताओं के द्वारा मानदेय दिए जाने की मांग की जा रही है खाद्य मंत्रालय द्वारा उन्हें अनदेखा किया जा रहा है शीघ्र ही विक्रेताओं को मानदेय दिए जाने की मांग की गई है वहीं पर जिला उपाध्यक्ष शोभित गुप्ता ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभांश भाड़े की धनराशि प्रतिमा दिए जाने की मांग की है शोभित शर्मा जी ने कोरोना काल के बारे में बताते हुए कहा राशन विक्रेताओं ने कोरोना काल में अपनी सेवा दी परंतु आज राशन विक्रेता अपने मानदेय के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं इन्हीं सब समस्याओं को लेकर राशन विक्रेताओं ने 1 जनवरी से राशन वितरण न देने की ठान ली है जब तक 50000 सैलरी वह 12 माह का कमीशन नहीं मिलेगा तो हड़ताल जारी रहेगी विकास पाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई कार्यक्रम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रहे वह संचालन विकास का रहा इस अवसर पर सुनील शर्मा जाहिद हसन पुरुषोत्तम धीमान अनीस गोड शरीफ अहमद दिनेश कश्यप राव ऐजाज सुषमा देवी उमा शर्मा रशीद अंसारी सुभाष सिंघल शकील अहमद गगन सक्सेना आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *