रिपोर्ट शहजाद अली
विधायक उमेश कुमार शर्मा के जन्मदिन पर लोगों ने दी विधायक जी को शुभकामनाएं

खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा हर किसी के लिए मसीहा देवदूत जनता के चहेते और भी न जाने कितने नाम से पहचाने जाते हैं। 18 दिसंबर उमेश कुमार शर्मा का जन्मदिन का दिन रुड़की में मध्य रात्रि से दिवाली की तरह नहर किनारे स्थित कार्यालय पर धूमधाम का रहा। जहां मध्य रात्रि में कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक उमेश कुमार शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में सुबह नहर किनारे स्थित कैम्प कार्यालय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। सोशल मीडिया पर दूर दराज और सिनेमा जगत, खेल जगत आदि से जुड़े लोगों द्वारा शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। शाम को हजारों की संख्या में लोग अपने चहेते विधायक को शुभकामनाएं देने और उनकी एक झलक पाने के लिए कैम्प कार्यालय पर पहुंचे। जहां विधायक उमेश कुमार ने सभी से मुलाकात की।




