रिपोर्ट सलीम फारुकी
विकसित भारत के संकल्प यात्रा का नारसन खुर्द में आयोजन
मंगलोर नारसन खुर्द के सरकारी स्कूल में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा आज इस संकल्प यात्रा में सभी विभागों के अधिकारी आए हैं और इस क्षेत्र के सभी गरीबों को बताएंगे कि उनकी परेशानियों को कैसे हल किया जा सकता है जो गरीब अधिकारियों के पास नहीं जा सकते अधिकारीगण उन्हीं के द्वारा उन्हें बताएंगे आधार कार्ड राशन कार्ड वृद्धा पेंशन आयुष्मान आदि में जो कमी अगर है तो उसे किस प्रकार दूर किया जा सकता है अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं मानता है तो वह हमसे शिकायत करें हम उनका काम अपने स्तर से कराऐगे 17 विभागों के सभी अधिकारी यहां मौजूद रहे ग्राम नारसन खुर्द में शपथ के दौरान कहां गया 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करना है नारसन खुर्द के प्रधान अमित प्रधान ने जनता को कहा 2047 तक भारत आत्मनिर्भर बनेगा वहीं पर अमित जी को कार्यक्रम से कोई खास उम्मीद नजर नहीं आई वह बराबर इसी बात को कहते नजर आए ऐसे कार्यक्रम अक्सर होते रहते हैं परंतु सभी वादे सिर्फ वादे ही रह जाते हैं धरातल पर कुछ खास दिखाई नहीं देते प्रधान जी को ऐसा क्यों प्रतीत हो रहा था यह तो प्रधान जी ही जान सकते हैं इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति भाजपा महामंत्री अरविंद गौतम मंडल अध्यक्ष राजीव राणा श्री पवन श्री परमानंद अरुण जी चौधरी कुलबीर ग्राम नारसन के प्रधान श्री अमित और कार्यक्रम मेंआए सभी अधिकारी गण मौजूद है




