Uncategorized

आज दिनांक 10 दिसंबर 2023 को ममता साहित्यिक ग्लोबल अकदमी द्वारा कवित्री सपना अग्रवाल जी की अध्यक्षता मे काव्य गोष्ठी का आयोजन—-

रिपोर्ट शराफत खान

आज दिनांक 10 दिसंबर 2023 को ममता साहित्यिक ग्लोबल अकदमी द्वारा कवित्री सपना अग्रवाल जी की अध्यक्षता मे काव्य गोष्ठी का आयोजन—-
गोष्टी के प्रथम चरण में— ममता साहित्यिक ग्लोबल एकेडमी की संरक्षक आदरणीय सुशीला जोशी जी के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलित कर मांँ वाणी का आशीर्वाद लेकर सफल साहित्यिक परिचर्चा की गई। तथा साहित्य के उत्थान के लिए कई बातों को संज्ञान में लिया गया।
तत्पश्चात द्वितीय चरण मे सफल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ।गोष्ठी का संचालन आदरणीय योगेंद्र सोम जी के द्वारा किया गया।
गोष्ठी में आदरणीय– सुशीला जोशी जी , योगेंद्र सोम ,गुरेंदर सिह कोहली, सुनीता सोलंकी, केoडीoकौशिक, अनीता त्यागी, मीरा त्यागी आदि की उपस्थिति रही।
मीडिया प्रभारी आदरणीय मुकुल दुआ जी का जो एक खूबसूरत व्यक्तित्व के धनी ,का स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें ममता साहित्यिक ग्लोबल एकेडमी का प्रचार और प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें साहित्यकारों की पुस्तके भेट स्वरूप दी गई। सुशीला जोशी जी की करूण कानन (खंडकाव्य), सपना अग्रवाल की बांसुरी, जो है मुझसा कही, सुनीता सोलंकी की सलमा रानी।
सभी ने अपनी मुक्तक, गजल, गीत, से गोष्ठी को अत्यंत मनमोहक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *