रिपोर्ट पहल सिंह
राजस्व व खनन विभाग की सांझा टीम ने एक स्टोन क्रेशर सहित चार ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी किये सीज, हरिद्वार रविवार 26 नवंबर 2023 को उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह हरिद्वार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया, जिसमें एक टीम में नायाब तहसीलदार व अन्य खनन विभाग अधिकारी मौजूद रहे, टीम द्वारा लाल ढाग श्यामपुर कांगड़ी की ओर गए जिसके द्वारा दो ट्रैक्टर एक डंपर अवैध परिवहन के अंतर्गत पकड़ कर सीज कीय गये,दूसरी टीम उपजिलाअधिकारी व अन्य टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई, जिसमें सिडकुल में से एक ट्रैक्टर ट्रॉली व एक डंपर इब्राहिमपुर में ऋषभ स्टोन क्रशर पर जांच के उपरांत कार्रवाई की गई एक डंपर व एक जेसीबी को सीज किया गया, इसके उपरांत पथरी रेलवे पटरी चौराहे फाटक पर एक ट्रैक्टर ट्राली को भी अवैध खनन परिवहन में सीज कर पथरी पुलिस के सुपुर्द किया गया, इसके अतिरिक्त डंडी चौराहे से सुकरासा गांव के बीच जिर्ण शीर्ण पुल का मौका निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देश दिए, कार्रवाई में अवैध खनन में लिप्त कुल पांच डंपर, दो ट्रैक्टर ट्राली, एक जेसीबी सीज किए गए वह एक स्टोन क्रशर पर कार्रवाई की गई, कार्रवाई करने वाली टीमों में शामिल है उपजिला अधिकारी अजय वीर सिंह हरिद्वार, नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी, राजस्व निरीक्षक धनीराम सैनी, अनिल गुप्ता व राजस्व उप निरीक्षक सुलेमान एवं खनन विभाग अधिकारी हरिद्वार से खान निरीक्षक, मनीष कुमार, खनिज मोहरीर विजय एवं माधव सिंह उपस्थित रहे



