रिपोर्ट पहल सिंह
बीपीएल परिवार की बालिका की शादी मे दी मैरिज गिफ्ट, लक्सर क्षेत्र की जानी मानी दानवीर कंपनी श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा बीपीएल परिवार की बालिका की शादी में मैरिज गिफ्ट देकर गरीब परिवार को सहयोग प्रदान किया,
श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट (सीमेंट लिमिटेड की एक इकाई) के द्वारा दिनांक 24 नवंबर 2023 को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जैतपुर निवासी श्री स्वतंत्र पाल एवं श्रीमती विमलेश की सुपुत्री कुमारी शीतल की शादी के शुभ अवसर पर 41 बर्तनों का सेट उपहार स्वरूप प्रदान करके एक गरीब परिवार को सहयोग प्रदान किया गया I श्री सीमेंट फाउंडेशन द्वारा पहले भी कई अनेक तरह के गरीब व असहाय परिवारों को पूर्व में भी श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा BPL परिवार की लगभग 100 कन्याओं को विवाह में सहायतार्थ मैरिज गिफ्ट प्रदान किया जा चुके हैंI इस अवसर पर पहुंचे लक्सर विधायक माननीय मोहम्मद शहजाद एवं ग्राम प्रधान अकबरपुर उद अर्जुन सैनी द्वारा श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट की प्रशंसा की गई I
कार्यक्रम के दौरान श्री सीमेंट लॉजिस्टिक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद इनायतुल्लाह एवं प्लांट एचआर हेड आलोक मरोलिया एवं श्री सीमेंट लिमिटेड के सभी विभाग अध्यक्षों तथा स्टाफ के सदस्यों ने वर वधु के खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान कियाI



