Uncategorized

सांसद निशंक ने प्रवास कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को दिया मन्त्र कहा लोकसभा चुनाव में जुट जाए l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

सांसद निशंक ने प्रवास कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को दिया मन्त्र कहा लोकसभा चुनाव में जुट जाए l
भारतीय जनता पार्टी ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक का प्रवास कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के कार्यकारणी की बैठक स्थानीय बैंकट हॉल में संपन्न हुई ।जिसमें सांसद निशंक ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की रीड है। उन्होंने कहा जो पदाधिकारी काम कर रहे हैं। वही पार्टी के असली लीडर है ।क्षेत्र में लोग उन्हें के नाम से पार्टी को जानते हैं । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एक जुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए और अपने आसपास के क्षेत्र में ऐसा वातावरण कर दें कि विपक्षी टिक ना पाए। उन्होंने कहा विपक्षी परियों के उन लोगों को भी हमें अपने साथ लाना चाहिए ।जिनकी समाज में मान्यता है
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है । कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है ।इसलिए वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर केंद्र व।प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओ को जनता से अवगत कराएऔर उन्हें बताएं कि यह सब योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की देन है।विपक्षी कुछ भी कहते रहे उसकी अरवाह नही करनी है।लेकिन हमें अपनी विकास योजनाओं को धरातल पर लोगों को होगा। सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर अपने-अपने बूथों को मजबूत करना होगा । पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पुरानी बातें भूलकर नई ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में उतरना है उन्होंने कहा इस बार ज्वालापुर विधानसभा को भारी मतों से जीतेंगे। महामंत्री आशु चौधरी ने प्रदेशवा जिला संगठन द्वारा मंडलों के लिए दिए गए दिया दिशा निर्देशों की जानकारी दी। इस दौरान सांसद खेतड़ी गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान भी चलाया है। बैठक में बैठक में मंडल अध्यक्ष अमित राज चौहान, विधानसभा प्रभारी लव शर्मा जिला उपाध्यक्ष निर्मल सिंह किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान , ब्लॉक उप प्रमुख उधम सिंह चौहान ,ज्वालापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष रीना सैनी, राजकुमार चौहान, वीरेंद्र बोरी, सतीश सैनी, मयूर प्रताप,हिमांशु सैनी, झबल सिंह, नसीम सलमानी,सुनीता यादव , मंजू देवी, रंजिता ,विकास भारती, रेशू चौहान, मनीराम, राजबीर कनलिया, नितिन, शिवम , हिमांशु, प्रदीप सैनी, नरेश जायसवाल, मोहित चौहान, ऋषिपाल चौहान, विनोद कुमार आदि सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *