Uncategorized

अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस सिनाख्त करने में जुटी l

रिपोर्ट महीपाल शर्मा

अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस सिनाख्त करने में जुटी l
बहादराबाद 14 नवंबर ( महिपाल )
श्री खंड भीलट्रोन मिक्सर प्लांट के पीछे ग्राम हेतमपुर थाना सिडकुल खेत में नाले के किनारे बांस झाड़ में एक अज्ञात पुरुष उम्र 40-45 वर्ष का शव जो की बांस की मोटी डाल से रस्सी से गले में फंदा लगा हुआ है पुलिस को मिला,शव की शिनाख्त हेतु काफी प्रयास किये गये किन्तु मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने मृतक का हुलिया जारी किया हैं ताकि शव की शिनाख्त की जा सके l मृतक
आंख, नाक, कान औसत, चेहरा लम्बा, कद करीब 5 फुट 7 इंच, जीभ बाहर की तरफ निकली हुई उम्र करीब 40-45 वर्ष।
दाहिने हाथ की कलाई में अभय मानवी राधा, ॐ, गुदा हुवा है,हाथ में लाल रंग का कलावा है। चेहरे पर हल्की दाड़ी है।
उसने आसमानी रंग की कमीज, नीले रंग के , पैन्ट , सफेद रंग की बनियान,मैहरून रंग का अंडरवियर जिस पर माचो लिखा हुवा है। पैरो में लाल रंग की हवाई चप्पल है।
मृतक के शव को पोस्ट मार्टम हेतु जिला चिकित्सालय हरिद्वार में दाखिल किया गया है

  यदि उक्त अज्ञात पुरष के  शव के  सम्बन्ध में किसी थाना/चौकी पर कोई सूचना/ गुमशुदगी दर्ज हो तो थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को अवगत कराने  का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *