एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन हरिद्वार के लगातार 3बार जिला अध्यक्ष बने श्री विपिन सैनी और जिला सचिव संदीप शर्मा l
बहादराबाद 8 नवंबर ( महिपाल )
एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद हरिद्वार का दो दिवसीय अधिवेशन बुधवार को गणपति फॉर्म हाउस बहादराबाद में शुरू हुआ। अधिवेशन में जिसमे माननीय विधायक आदेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे विशिष्ट अधिकारी के रूप में श्री के०के० गुप्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी नारसन जे०पी काला अधिवेशन में चुनाव अधिकारी के रूप में शामिल रहें। अधिवेशन में विभिन्न पदों पर नामांकन, नाम वापसी, मतदान, मतगणना आदि कार्यक्रम उन्ही की देख रेख में आयोजित किये गए।
अधिवेशन में जिला अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी विपिन कुमार एव अमित गौतम ने नामांकन किया वही सचिव सन्दीप शर्मा भूपेंद्र कुमार रोहित कुमार शर्मा तीन प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन वही जिला कार्यकारिणी में निर्विरोध वरिस्ठ उपाध्यक्ष पद पर तुषार चंदेला,उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार त्यागी, संयुक्त सचिव पद बिजेंद्र कुमार संगठन मंत्री, रीना रानी कोषाध्यक्ष पद पर मनोज आर्य निर्विरोध नामित किया।
जिस में अध्यक्ष पद पर श्री विपिन सैनी सचिव पद पर संदीप शर्मा निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी जे०पी काला द्वारा बताया गया कि अशिवेशन कार्मिकों द्वारा मतदान में भाग लिया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर विजयी रहे विपिन कुमार व जिला सचिव पर विजयी रहे संदीप शर्मा मत मिले।
अधिवेशन में प्रदेश फैडरेशन महामन्त्री मुकेश बहुगुणा, मण्डलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल एजुकेशन मिनिस्ट्रियल प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र गुसाईं, प्रदेश महामन्त्री साबर सिंह रौथाण प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पयाल मण्डल अध्यक्ष आशुतोष सेमवाल, मण्डलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम गोपाल जगूड़ी मण्डलीय महामन्त्री कुलदीप रावत देहरादून जनपद अध्यक्ष प्रदीप घड़ियाल टिहरी जनपद अध्यक्ष अरविंद कण्डारी जसपाल केमवाल जिला सचिव टिहरी जिला सचिव देहरादून रिकू मानेशा फैडरेशन सचिव देहरादून सुभाष रतूड़ी, मण्डलीय सचिव पर्वतीय कर्मचारी संघ संजय भास्कर, अनिल चौधरी, मनोज नवानी, कुलदीप बिष्ट, सईद अहमद पदाधिकारी सहित सैकड़ो सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे ।




