रिपोर्ट पहल सिंह

शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, खानपुर (हरिद्वार ) माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे,अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ड्रग्सफ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए, जिसका अनुपालन करते हुए थाना प्रभारी खानपुर के निर्देशन में पुलिस टीमो का गठन किया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह, कांस्टेबल सुधीर,कांस्टेबल सुनील कुमार, होमगार्ड अरविंदर आदि पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई टीमो द्वारा अभियुक्त मंगतराम को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, तथा चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना के आधार पर बलजीत पुत्र मुरारी निवासी शेरपुर बेला थाना खानपुर जिला हरिद्वार को अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में गैराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो अंधेरा का लाभ उठा कर अभियुक्त 5 लीटर अवध कच्ची शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया था, बरामदगी के आधार पर खानपुर पुलिस ने मंगतराम पुत्र छोटा निवासी ग्राम शेरपुर बेला खाना खानपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस द्वारा दो अभियुक्त को अलग-अलग जगह से 5-5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




