रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
बहादराबाद।श्री रामलीला एवं आदर्श ड्रोमेटिक क्लब के कलाकारों द्वारा शुक्रवार को सूर्पनखा नासिका एवं खर-दूषण के वध की लीला दिखाई गयी।बहादराबाद चौक बाजार की रामलीला में पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने श्री राम जी के जयकारे के साथ कहा कि बहादराबाद चौक बाजार की रामलीला 125 वर्षो से चल रही है।उसके लिए रामलीला कमेटी एवं आदर्श ड्रैमेटिक क्लब के सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं।सनातन धर्म मे ऐसे ही संघर्ष का ही फल है कि 500 वर्ष बाद भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। शुक्रवार को चौक बाजार की रामलीला में वनों में घूमते हुए तीनों अत्री आश्रम पहुंचते हैं। वहां सती अनुसुइया सीता को नारी धर्म समझाती हैं। वहां से विदा होकर राम, सीता, लक्ष्मण पंचवटी को प्रस्थान करते हैं। वहां लक्ष्मण और सीता आश्रम बनाते हैं। फिर एक दिन रावण की बहन सूर्पनखा राम को रिझाने पहुंचती है। वह राम के सामने विवाह प्रस्ताव रखती है, लेकिन वह मना कर देते हैं। तब लक्ष्मण क्रोधित होकर सूर्पनखा के नाक-कान काट देते हैं। चौपाइयों के बीच अद्भुत मंचन ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। नासिका कटने के बाद सूर्पनखा खर दूषण के पास पहुंचती है। खर-दूषण बदला लेने को राम-लक्ष्मण पर आक्रमण कर देते हैं, लेकिन भगवान राम दोनों का संहार कर देते हैं।इसके उपरांत रावण बहन की नाक का बदला लेने के लिए सीता हरण कर लेता है।इस दौरान रावण की भूमिका अनिल शीर्षवाल ,साधु भेष अमित सैनी ,राम प्रदीप कश्यप, लछमन शिवा, सीता मोनू भटनागर,स्वरूपंखा दिनेश भटनागर ,खर दूषण में तरुण प्रजापति व योगेश पाल ने सराहनीय भूमिका निभाई।
निर्देशन पंडित विनोद कुमार शर्मा,पंकज मणि शर्मा,
संगीत निर्देशन रणवीर सिंह द्वारा किया गया सह कलाकार के रूप में , उमेश,सचिन, कृष्णा, ईशान ,कन्हैया, परम,सेठी ,रजत आदि ने किया।




