Uncategorized

नगला चीना में पंचायत घर को लेकर हुआ विवाद।

नगला चीना में पंचायत घर को लेकर हुआ विवाद।

रिपोर्ट सलीम फारुकी

मंगलौर ग्राम नगला चीना में अंबेडकर पार्क में बना रहे पंचायत घर को लेकर विवाद उस समय पैदा हुआ जब पंचायत घर का कार्य डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा और बारात घर के बीच में ही किया गया सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि पंचायत घर का निर्माण कार्य चल रहा है जिसे लेकर SC समाज के लोगों में रोष है इसी कारणSC समाज के लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया ग्राम वासियों द्वारा ज्ञात हुआ है कि यह निर्माण कार्य जबरदस्ती व गांव का माहौल खराब करने के लिए किया जा रहा है लेकिन गांव वालों का कहना है कि हम लोग माहौल खराब करना नहीं चाह रहे हैं हम लोग प्रशासन से यही उम्मीद कर रहे हैं वह मामले को पूर्ण रूप से संज्ञान में लेकर पंचायत घर को सही स्थान पर बनवाये जिससे गांव का माहौल खराब होने से बचाया जा सके अगर पंचायत घर के लिए सही स्थान नहीं चुना गया तो गांव में धरना प्रदर्शन किया जाएगा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह बयान जारी किया गया है मीडिया के माध्यम से ग्राम प्रधान से बात करने की कोशिश की गई तो ग्राम प्रधान का सही जवाब नहीं मिल पाया इस मौके पर प्रशासनिक टीम व पुलिस टीम ने मामले को शांत कर कार्य यथा स्थिति में रुकवा दिया गया और जब प्रशासनिक अधिकारी ने प्रधान जी से डॉक्यूमेंट मांगे तो उनके पास डॉक्यूमेंट नहीं मिले जिसके कारण कार्य बंद कर दिया गया है समाचार मिलने तक कार्य को रोका जा चुका है इस कार्य को शुरू करने के लिए गहन विचार किया जा रहा है जिससे माहौल भी खराब ना हो और पंचायत घर सही जगह पर बन जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *