रिपोर्ट पहल सिंह
पुलिस ने मेडिकल स्टोर सच्चालको पर कसा शिकंजा,
लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में चल रहे, मेडिकल स्टोर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में आज दिनांक 15.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के निर्देशन में थाने से कस्बा लक्सर व सुल्तानपुर क्षेत्र में व0उ0नि0 मनोज गैरोला तथा चौकी प्रभारी कस्बा लक्सर व सुल्तानपुर के नेतृत्व में अगल-अलग टीमें बनाकर बिना लाइसेन्स के चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर व किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर चलाने वाले मेडिकल स्टोर पर छापे मारी कर अवैध रुप से चलाये जा रहे मेडिकल स्टोरो को बन्द कराये गये 4 मेडिकल स्टोर स्वामी पुलिस चेकिंग देखकर अपने अपने मेडिकल स्टोर बंद करके दुकान से भाग गए जिसके संबंध में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राजीव रौथान ने बताया कि उच्च अधिकारियों आदेश पर लकसर क्षेत्र मेडिकल स्टोरो की जांच की गई जो बिना प्रची व बिना लाइसेंस के नशीले पदार्थ कि विक्री की रोकथाम तथा बिना लाइसेंस और मेडिकल पर्ची के दवाई वितरित न करने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई है,




