रिपोर्ट महिपाल शर्मा
घर घर विराजी माँ शक्ति स्वरूपा दुर्गा l
बहादराबाद 15 अक्टूबर (
शारदीय नवरात्रो के प्रथम दिन आज घर घर ने माता दुर्गा के नवरात्रो पर माँ की पूजा अर्चना का शुभारम्भ हुआ, अगले नो दिन माता की घर घर ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना होगी l
आज घरों में कलश स्थापना के पश्चात् माता दुर्गा के प्रथम स्वरुप शैल पुत्री की पूजा की गई l दुर्गा शप्तशाती में माता ने स्वं कहाँ है की जो मनुष्य शारदीय नवरात्रो में मेरे जीए गए युद्ध में मेरे पराक्रम का वर्णन करेगा, मेरे पाठ का श्रवण अथवा पाठ करेगा में उसकी सभी समस्या का समाधान करुँगी और जो मनुष्य मेरे युद्ध चरित्रक पराक्रम का गुणगान, पाठ का पूरा पूरा श्रवण करता है वह दूसरों को आश्रय देने वाला बन जाता है l
शास्त्रों के अनुसार प्रति वर्ष चार नवरात्रे होते है जिनमे do नवरात्रे गुप्त होते है तथा दो नवरात्रो में शारदीय एवं चैत्रीय नवरात्रे हैं जिनमे साधारण मनुष्य माता की कृपा पाने के लिए उनमें माता की विशेष पूजा करते हैं उनमें भी शारदीय नवरात्रो का अधिक महत्व बताया गया है यही कारण ही कि शारदीय नवरातो में माता के भक्त उनकी विशेष पूजा अर्चना करते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं l आज शारदीय नवरात्रो का प्रथम दिवस है जिस पर भक्त श्रद्धा के साथ माता को प्रसन्न करने का प्रयास करने में जुट गए हैं, व्रत, पाठ पढ़ना, हवन करना, रात्रि जागरण करना, कीर्तन कर माता का गुणगान करना शुभ होता है l अगले 9 दिन माता को प्रसन्न करने का प्रयास अवश्य करना चाहिए l
आज से त्यौहारी सीजन प्रारम्भ हो गया है, बाज़ारो में रौनक बढ़ गई है, जनता खरीदारी के लिए बाज़ारो का रुख करने में लगी है जिससे दुकादारों के चेहरों पर भी चमक दिखने लगी है l




