Uncategorized

खेत में शव लटका होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

रिपोर्ट पहल सिंह

खेत में शव लटका होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
लकसर दिनांक 13-10-2023 को समय लगभग 12.00 बजे ग्राम भोगपुर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम भोगपुर में स्तिथ ज्ञान गंगा विद्या मंदिर स्कूल के पीछे गन्ने के खेतो के बीच में पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है, तथा शव काफ़ी सड़ी -गली अवस्था में है और काफ़ी पुराना है,
सूचना पर व0उ0नि0 मनोज गैरोला, उ0नि0 मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी भिकमपुर मय पुलिस बल के तुरंत मौके पर जाकर देखा तो ज्ञान गंगा विद्या मंदिर भोगपुर स्कूल के पीछे गन्ने खेतों मे पेड़ से एक व्यक्ति का शव फांसी लगाकर, लटका हुआ है, शव काफी सड़ी -गली अवस्था में है तथा 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत होता है, मौके पर मौजूद ग्राम वासियों द्वारा कपड़ो व हुलियो से शव की पहचान जयपाल सैनी पुत्र सूरज सैनी निवासी भोगपुर थाना लक्सर उम्र 58 वर्ष के रूप में की. मृतक जयपाल सैनी के परिवार जनों द्वारा बताया कि जयपाल सैनी उपरोक्त पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था तथा जिसका डिप्रेशन का इलाज रुड़की के हेमंत अस्पताल में चल रहा था, दिनांक 27-09- 2023 को जयपाल बिना बताए कहीं चला गया था, जिस सम्बन्ध मे कोतवाली लक्सर में जयपाल उपरोक्त की गुमशुदगी उसके पुत्र मोंटी द्वारा पंजीकृत कराई गई थी. प्रथम दृष्टिया जयपाल सैनी की मृत्यु का कारण डिप्रेशन के चलते आत्महत्या करना पाया जा रहा है. मृतक के पंचायत नामा की कार्रवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु रुड़की भिजवाया दिया गया है.,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *