Uncategorized

थाना कनखल पुलिस द्वारा 5000 का ईनामी अभियुक्त धर दबोचा

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

थाना कनखल पुलिस द्वारा 5000 का ईनामी अभियुक्त धर दबोचा

थाना कनखल पर पंजीकृत अभियोग का संक्षिप्त विवरणः- वादी मुकदमा श्रीमती कामिनी पत्नी मदन सिहं नि0 मौहल्ला चाकलान थाना कनखल जनपद हरिद्वार द्वारा दिनांक 05.06.2023 को थाना कनखल पर दो बाईक सबारों द्वारा खुद के मोबाईल फोन को लूटकर ले जाने के सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे एक अभि0 पहले गिरफ्तार हो गया था किन्तु एक अभि0 कृष्णपाल उर्फ निच्चू उर्फ रुस्तम पुत्र बुद्ध सिहं निवासी दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु बार बार दविशे दी गयी । व मुखबिर मामूर किये गये किन्तु अभि0 कृष्णपाल लगातार फरार चल रहा था जिसका माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारण्ट भी जारी किया गया था । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभि0 कृष्णपाल पर गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन मे थानाध्यक्ष कनखल महोदय के नेतृत्व मे थानास्तर से पुलिस टीम का गठन किया गया ।
दिनांक 01.10.2023 को जियापोता तिराह से अभियुक्त कृष्णपाल उर्फ निच्चू उर्फ रुस्तम पुत्र बुद्ध सिहं निवासी दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त
कृष्णपाल उर्फ निच्चू उर्फ रुस्तम पुत्र बुद्ध सिहं निवासी दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम
1- श्री नितेश शर्मा थानाध्यक्ष थाना कनखल
2- उ0 नि0 भजराम चौहान
3- का0 653 उमेद सिहं
4- का0 407 सतेन्द्र रावत
5- का0 938 बलवंत सिहं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *