Uncategorized

रामपुर रायघाटी सहित अन्य गांव की समस्या को लेकर विधायक गंभीर,

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

रामपुर रायघाटी सहित अन्य गांव की समस्या को लेकर विधायक गंभीर,
लक्सर क्षेत्र के रामपुर रायघाटी व अन्य गांव वालों की समस्या को लेकर लक्सर विधायक गंभीर नजर आ रहे हैं उन्होंने रामपुर रायघटी के सामने गंगा में ग्रामीणों की मांग पर आरजी पुल की मांग सरकार से की थी लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने कहा कि रामपुर रायघटी की व अन्य गांव के लोगों के द्वारा गंगा के पार गन्ने की फसल उगाई जाती है जिसको बेचने के लिए उन्हें परेशान होना पड़ता है उन सभी की परेशानी को देखते हुए हमने सरकार से एक पूल की मांग की थी उन्होंने कहा उस जगह का निरीक्षण करने के लिए आज संबंधित अधिकारियों के साथ हम गंगा पर आए हैं उन्होंने यह भी कहा कि मैं ग्रामीणों की जनहित के मुद्दों पर हमेशा काम करता रहूंगा और प्राथमिकता के आधार पर जो भी काम सही सामने आएगा उसको करवाने की पूरी कोशिश करूंगा उनके साथ वहां पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लक्सर प्रधान शुखलाल प्रधान सुभाष नरेंद्र सैनी आदि दर्जनों ग्रामीण व संबंधित अधिकारी विधायक के साथ मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *