रिपोर्ट पहल सिंह
नशा तस्करों के विरुद्ध सम्पति जब्तीकरण की कार्यवाही में लक्सर पुलिस की छापेमारी, लकसर सलाउद्दीन पुत्र मौहसिन निवासी सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार दिनांक 4, 9, 2023 को नशीली दवाईयो का कारोबार करते हुये गिरफ्तार किया गया था। जिसके कब्जे से नशीले इनजैक्शन व अन्य नशीली दवाईयाँ बरामद हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित किया जाना पाया गया था माननीय न्यायालय से अभियुक्त सलाउद्दीन के घर की तलाशी हेतु सर्च वारण्ट प्राप्त कर आज दिनाँक 20.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक अमरचन्द शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सलाउददीन के घऱ पर तलाशी ली अभियुक्त के घर से संपति से सम्बन्धित अहम दस्तावेज मिले। जिनका परीक्षण किया जायेगा तथा अभियुक्त द्वारा नशे का कारोबार कर अवैध रूप से अर्जित की गयी संपति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के समय मौजूद रहे 1. प्रभारी निरीक्षक अमरचन्द शर्मा
2- उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट
3- अपर उप निरीक्षक बालाराम जोशी
4- कानि0 गोविन्द
5- कानि0 ध्वजवीर
6- कानि0 चालक लाल सिंह आदि शामिल रहे




