Uncategorized

लंढोरा वासियों ने नाला निर्माण में धांधली का आरोप लगा काटा हंगामा।

लंढोरा वासियों ने नाला निर्माण में धांधली का आरोप लगा काटा हंगामा।

आपको बता दे लंढौरा नगर पंचायत में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। कस्बा वासीयो ने आरोप लगाते हुए बताया कुछ दिन पहले गडरियान मोहल्ले में सड़क बनाई बिना ही नगर पंचायत ने बिल भुगतान ठेकेदार को कर दिया था। वही मामला खुलने पर रातों-रात सड़क तैयार कर दी जाती है।तो कहीं निजी संपत्ति पर सड़क का निर्माण कर दिया जाता है। ऐसा ही मामला बुधवार को खानपुर के लंढौरा मैं गधारोना रोड पर सौलह लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला का निर्माण कराने का मामला सामने आया है। जिसमें बुधवार को आरईएस विभाग के एई तारिक अहमद ने निर्माण का निरीक्षण किया। इसी दौरान जुल्फिकार, नासिर, सोमपाल आदि ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगा हंगामा काटा। हंगामा करने वाले लोगो का यह भी आरोप है कि फिलहाल नगर पंचायत में जेई की तैनाती नही है। बीना जेई की देखरेख के निर्माण कराया जा रहा है। नगर पंचायत ईओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि नाले का निर्माण नियमित रूप से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *