रिपोर्ट पहल सिंह राणा
शिवा Asociates Plant गनोली मे रखी मशीन की मोटर व मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरफ्तार, लक्सर रविंद्र पुत्र नकली सिंह निवासी ग्राम शेखपूरी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार ने 6, 9, 2023 को कोतवाली लक्सर में तहरीर देखकर बताया कि दिनांक 27, 8, 2023 की रात्रि के समय करीब 12:35 बजे शिव Asociates plant गौली मे रखी मशीन से किसी अज्ञात चोरों ने एक मोटर तथा मोबाइल फोन चोरी कर लिया है जिसके आधार पर कोतवाल लक्सर में मु o अ o स o 720/ 2023 धारा 380 भादवी बनाम अज्ञात के नाम दर्ज किया गया जिसकी सूचना पुलिस द्वारा उच्च अधिकारिगणो को दी गई, घटना के अनावरण हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा माल मुलाजिम की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक चौधरी थाना कोतवाली लक्सर हेड कांस्टेबल अरविंद भाटी होमगार्ड अभिषेक आदि की टीम बनाई गई, गठित टीम के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1- मनजीत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम दाब की कला लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 35 वर्ष 2- शेर सिंह पुत्र कला निवासी खेड़ी कला कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष को चोरी की मोटर तथा मोबाइल के साथ गांव खेड़ी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/34 आईपीसी की वृद्धि की गई, कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि दो आयुक्त को चोरी की मोटर व मोबाइल के साथ खेड़ी कला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त गणो को नीयमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




