Uncategorized

हरिद्वार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर लूट का खुलासा करने से खुश हो सचिन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा एसएसपी को दिया चेक

रिपोर्ट इमरान देश भक्त

हरिद्वार/रुड़की। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री तथा समाजसेवी सचिन गुप्ता के नेतृत्व में बैकुंठ स्टील ट्यूब्स के स्वामी नवीन गोयल द्वारा 25 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करने के उपरांत हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को इक्कावन हजार रुपयों का चेक देकर पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया व उनको बधाई दी।प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा की ऐसे मामले जब भी आए तो,सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के लोगों को पुलिस का हौसला बढ़ाना चाहिए और उनका सहयोग करना चाहिए,जिससे कि पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़े तथा वह अपराधियों को पकडने में व अपराध रोकने में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सके।उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।इस अवसर पर कोतवाली गंगनहर प्रभारी मनीष उपाध्याय,एसआई गंगनहर प्रदीप तोमर,सलमान खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *