रिपोर्ट पहल सिंह
हत्या के मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लक्सर ओमपाल धीमान पुत्र पिरुमल धीमान निवासी ग्राम मुंणडाखेड़ा कला लक्सर जिला हरिद्वार ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर दिनांक 20.8.2023 को अभियुक्त मनोज पुत्र महेंद्र सैनी निवासी ग्राम मुंडा खेड़ा कला कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के द्वारा जान से मारने की नीयत से प्रार्थी के भाई जैनी पुत्र पिरुमल धीमान उर्फ जनेश्वर पुत्र पिरुमल धीमान के सिर में मुंह पर ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था इसके खिलाफ कोतवाली लकसर में मु o अ o स o 685/ 23 पंजीकृत कराया था चोटिला जैनी और जनेश्वर का इलाज एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश चल रहा था दिनांक 30.8.2023 को उपचार के दौरान जोनी उर्फ जनेश्वर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, मृतक के पांचनामे व पी oएम o की कार्रवाई एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में ही की गई थी और मुकदमा उपरोक्त में धारा 302 की बढ़ोतरी की गई जबकि अभियुक्त मनोज सैनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देश जारी किए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें कोतवाल लक्सर अमरचंद शर्मा, उप निरीक्षक अंकुर शर्मा चौकी प्रभारी हर की पौड़ी कोतवाली नगर, कांस्टेबल मनदीप नेगी, व कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह आदि की टीम बनाई गई टीम द्वारा सुरागसी पतारसी की गई वह मुखबिर मायूर किए गए, टीम द्वारा किए गए प्रथक प्रयासों दवारा अभियुक्त मनोज सैनी को दिनांक 31 8 2023 की रात्रि को सुल्तानपुर इस्माइलपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि अभियुक्त मनोज सैनी को सुल्तानपुर इस्माइलपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त आलाक़त्ल सीमेंट ईट बरामद की गई व मुकदमा उपरोक्त में धारा 201 की बढ़ोतरी की गई, गिरफ्तार अभियुक्त को मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




