रिपोर्ट महीपाल शर्मा
ग्रामीण क्षेत्र में भी रही स्वतंत्रता दिवस की धूम, हार्दिक गाँव में फहराया तिरंगा l
आजादी के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र के कई स्थानों पर आजादी का जश्न मनाया गया, स्कूलों में तिरंगा फहराने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l माँ सरस्वती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विशाल तिरंगा रैली निकली जिसमें विभिन्न झंकियों द्वारा देश के अमर शहीदों के बलिदान को दर्शाया गया, बहादराबाद पुलिस ने भी चौकी बाजार से लेकर भेल तिराहे और राजकीय राजमार्ग पर तिरंगा रैली निकाल कर आजादी का जश्न मनाया l
खंड विकास प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने झंडा फहराया l वहीं बहादराबाद सिडकुल पत्रकार क्लब ने भेल तिराहे पर झंडा फहरा कर देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की, क्लब के अध्यक्ष विनय चौहान ने ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, यह पहला अवसर था जब पत्रकारों ने ध्वज फहराकर स्वंत्रता दिवस मनाया l इस अवसर पर राजीव शास्त्री, पंकज जेसवाल, तनवीर अली, इंतज़ार अली, अमन, महिपाल शर्मा, शहज़ाद अली, कारण सिंह चौहान, प्रमोद गौतम, संजय पुंडीर, अनिल शीर्षवाल, धर्मराज उपस्थित रहे, शिक्षण संस्थाओ उत्तराखंड संस्कृत वि. वि.एन्जल्स एकेडमी, माँ सरस्वती सीनियर एकेडमी, बाल सदन जूनियर हाई स्कूल, आर्य इंटर कालेज बोंगला, राष्ट्रीय इंटर कालेज रोहालकी, ऐतिहासिक झंडा चौक बहादराबाद, सिचाई अनुसन्धान केंद्र, पथरी पावर हॉउस, प्राथमिक विद्यालय बहादराबाद, बोंगला, रोहालकी, अलीपुर, अहमदपुर, सहदेवपुर में आजादी का पर्व मनाया गया l लेकिन बहादराबाद के मदरसे में बरेलवी और देवबंदी गुटए चल रहे विवाद के कारण प्रबंधक यसुफ़ शेख ने ध्वज नहीं फहराया जो चर्चा का विषय बना हुआ है l




