Uncategorized

अधिकारियों से गंभीर घटना को छुपाना अब पड़ा चौकी इंचार्ज को भारी

रिपोर्ट महीपाल शर्मा

अधिकारियों से गंभीर घटना को छुपाना अब पड़ा चौकी इंचार्ज को भारी
बहादराबाद 29 जुलाई
थाना अंतर्गत ग्राम बोंगला से पीड़ित मनीष पुत्र आत्माराम के घर के बाहर से थार गाड़ी चोरी में चौकी इंचार्ज एवं थाना अध्यक्ष ने न तो एसपी सिटी को जानकारी दी और न ही न सीओ को बताया l पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज़ नहीं किया l
स्पेशल रिपोर्ट केस में भी लगे रहे मैनेजमेंट और ट्रेसिंग में
बात अधिकारियों के संज्ञान में आते ही दोपहर में लिखा मुकदमा
रिपोर्ट के आधार पर चौकी इंचार्ज अशोक सीरसवाल एवं थाना अध्यक्ष बहादराबाद अनिल चौहान एसएसपी अजय सिंह ने गंभीर मानते हुए कार्य में लापरवाही बर्तने पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया l एस एस पी की कड़ी कार्यवाही के चलते पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है, अब पुलिस को अपनी कार्यशेली को बदल कर फर्यादियों की रिपोर्ट पर तुरंत मुकदमा दर्ज़ करना पड़ेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *