रिपोर्ट पहल सिंह राणा
अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज़ l
लकसर : कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर ने बताया कि सूचना मिली थी को रायसी क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है खनन किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें प्रवीण बिष्ट चौकी प्रभारी रायसी कांस्टेबल अनिल आदि की टीम बनाई गई टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुये घेराबंदी कर रायसी क्षेत्र से एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर अवैध खनन और ओवरलोडिंग में सीज कर दिया l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्राली रायसी क्षेत्र से अवैध खनन पकड़ा गया है की रिपोर्ट सम्बंधित को प्रेषित की जा रही है। अवैध खनन के विरूद्ध लक्सर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। तथा लोगों से अपील है कि कहीं भी किसी को कोई खनन करता मिले इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें क्योंकि वक्त रहते कार्रवाई की जा सके l




