Uncategorized

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रील बनाने वाला युवक धर दबोचा।

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रील बनाने वाला युवक धर दबोचा।

लंढोरा वर्तमान समय में युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी पब्लिसिटी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाकर तमंचे आदि को *लहरा कर उसकी वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है इस प्रकार की वीडियो कोतवाली मंगलौर के लंढौरा क्षेत्र से भी प्रसारित होना प्रकाश में आया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर* को निर्देशित किया गया प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर महेश जोशी द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचा से रील बनाने वाले को गिरफ्तार करने हेतु उपनिरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसके फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर रील बनाने वाले व्यक्ति को एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस के साथ लंढौरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैl

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. समीर पुत्र नूर हसन निवासी गधारोना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार
    बरामद माल
  2. एक तमंचा 312 बोर दो जिंदा कारतूर
    पुलिस टीम
    उपनिरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह
    कॉन्स्टेबल 887 सजंय कुमार
    कांस्टेबल 458 मनीष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *