Uncategorized

सांसद निशंक ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा नदी पर बने बांध का भी किया निरक्षण l

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

सांसद निशंक ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा नदी पर बने बांध का भी किया निरक्षण l पिछले 10 दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोलानी नदी मैं आई बाढ़ के कारण लक्सर तहसील के खानपुर क्षेत्र में किसानों की गन्ना तथा चेरी (चारा ) व् धान की फसल 70 % नष्ट हो गई l जिसके कारण किसानो को भारी नुकसान हुआ है जिस का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का जायजा लिया तथा कुआं खेड़ा से ढाढ़ेकी ढाना तक बांध का निरीक्षण भी किया l निरीक्षण के दौरान ढाढ़ेकी ढाना गांव में पहुंचे निशंक को ढाढ़ेकी ढाना के ग्राम प्रधान चैo राजपाल सिंह ने छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देते हुए बताया कि (1) गांव मथाना व कुआं खेड़ा के बीच बांध लगभग 15 मीटर दुरी पर नदी का बहाव है यहां से बांध टूटने पर लकसर तक क्षेत्र की जनता की जान माल की हानि होगी इसलिए कुआं खेड़ा से मथाने तक नदी की साइड पत्थर की दीवार होनी चाहिए l(2) गांव ढाढ़ेकी ढाना गांव से खेतों में जाने के लिए सोलानी नदी पर रपटा (पुल) कि आपके द्वारा फाइल भी चली गई है जो खेतों से गांव की दूरी महज 500 मीटर की दूरी पर है अधिक पानी आने पर ढाई 3 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता हैl(3) ग्राम ढाढेकी ढाना 500 बीघा जमीन की फसल नदी ने रेत से दबा दी है जिसका किसानों को मुआवजा दिलवाने की कृपा करें (4) सोलानी नदी के बांध की मरम्मत 10 साल से नहीं हुई है बांध में जीव-जंतुओं ने अपने बिल बना रखे हैं तथा बाद में दरारे भी पड़ी हुई है व् बांध कमजोर पड़ गया है श्रीमान जी बांध की सफाई व् मरम्मत होनी अनिवार्य है (5) सोलानी नदी के बांध पर आम खेड़ी के फूल से ढाढ़ेकी ढाना कुआं खेड़ा होते हुए रुड़की रोड वाली सड़क तक सड़क का निर्माण करवाने की कृपा करे इससे रोड की मजबूती होंगी l प्रधान चौधरी राजपाल सिंह ने अवगत कराते हुए कहा कि लक्सर तहसील क्षेत्र के सभी किसानों की धान गन्ना व् चेरी घास की फसलें नष्ट हो गई है क्षेत्र के सभी किसानों को उचित मौजा दिलवाने की कृपा करें तथा किसानों का कर्ज माफ व बिजली के बिल माफ करवाने की कृपा करें l इस मौके पर ग्राम प्रधान चौधरी राजपाल सिंह, चरण सिंह, ऋषि पाल, अनूप सिंह, चौधरी संजय सिंह,विक्रम सिंह, जोगेंद्र सिंह, चौधरी भीम सिंह चेयरमैन तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *