भारी बारिश से दुकानों में भरा पानी l
बहादराबाद 9 जुलाई ( महिपाल )
क्षेत्र में गत तीन दिन से हो रही बारिश ने सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया हैं, चारों और पानी ही पानी बह रहा है सबसे ज्यादा दिक्कते हाल ही में निर्मित पार्क के सामने कि दुकानों को हो रही है जहाँ पानी कि निकासी न होने के कैईं दर्ज़नो दुकानों में बरसात का पानी भर गया है जूससे दुकानदारों शमीम, सादाब, मुरसलीन, जावेद, परवेज आदि की दुकानों में भरे पानी के कारण वहां रखा सामान भी ख़राब हो गया है, यही हाल राज मार्ग के पास बानी कॉलोनीयों में भी पानी भरने से खाली पड़े प्लाटो में एक मीटर से भी अधिक पानी भर गया है l निवासियों अमर यादव, जॉनी चौहान, सरदार बलबीर सिंह, छोटू मिस्त्री, रघुनाथ, पवन ने कहा कि वोट मांगते समय सभी राजनैतिक पार्टियों के नुमाइंदे चुनाव के बाद पानी निकासी का उचित प्रबंध करने कि बात करते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई हमारी सुध नहीं लेता है l निवासियों ने बताया कि पहले यहाँ खेती कि जाति थी खेतो में बरसात का पानी भरता था जो आवासीय कॉलोनीयों तक नहीं पहुँचता था, लेकिन अब खेती की जमीनों परव्यापारिक प्रतिष्ठान बन जाने से सारा पानी कॉलोनियों में आकर जनता कि मुश्किलें बढ़ा रहा है l जनता की मांग है कि जन प्रतिनिधि इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सड़क किनारे नाले का निर्माण करें l




