कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान,रूड़की के प्रांगण में हर्ष उल्लास से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
रूड़की –आज दिनांक 21 जून 2023 को रिलेक्स माइंड योग एवं ध्यान केन्द्र,देव योग संस्थान रूड़की के योगाचार्यों दिनेश धीमान एवं शिखा ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल एवं उद्यमिता विकास् संस्थान (सेडी) रूडकी पहुंच कर प्रशिक्षिको ओर प्रशिक्षुओं के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

आपको बताते चले कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर रुड़की संस्थान के प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि योग शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि, एक समग्र अभ्यास है। इसकी मदद से हम, मन और आत्मा को शांति की ओर ले जा सकते हैं योग आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास प्रदान करता है।
वहीं योगाचार्य दिनेश धीमान तथा शिखा ने लगभग 105 प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं को आसन व योग तथा ध्यान कराते हुए बताया कि योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है, योग करके ने सिर्फ शरीर को फिट रखा जा सकता है, बल्कि खुद को स्वस्थ, निरोगी, व शांत भी रखा जा सकता है।
वहीं योग दिवस के शुभ अवसर पर कुंवर सैन ने बताया कि योग को नियमित करने से शारीरिक शक्ति, लचीलापन, और संतुलन में सुधार होता है। योग ,मानसिक शक्ति बढ़ाता है ,तनाव कम करता है, योग ,ध्यान ,आत्म- जागरूकता और करुणा को प्रोत्साहित करता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर रूड़की संस्थान के प्रभारी अतुल कुमार राजपूत एवं प्रशिक्षकों मे मीरा जोशी, सुप्रिया नेगी, कुंवर सैन सागर , आकांक्षा पॉल,राहुल कुकरेती, अंकित कुमार एवं निशांत आदि सभी ने प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्राची, खुशी, शमा, मोहिन, अकाश ,विनय, साहिब, आयशा, खुशनुमा, रोहित, अंजना, सोनिया आदि ने काफी संख्या में प्रतिभाग किया।




