Uncategorized

ढाढ़ेकी ढाना गांव में आठवें दिन भी जारी रहा सफाई अभियान

ढाढ़ेकी ढाना गांव में आठवें दिन भी जारी रहा सफाई अभियान l लक्सर क्षेत्र के ढाढ़ेकी ढाना गांव में आज आठवें दिन भी सफाई अभियान जारी रहा l वैसे तो ढाढ़ेकी ढाना गांव विकास कार्यों को लेकर पहले से ही चर्चा में रहा है लेकिन गांव को और भी अच्छा प्रधान मिलने से प्रोग्रेस की ओर दौड़ रहा है आपको बता दें कि गांव की हुई साफ-सफाई को देखकर गांव वाले बहुत हर्षित है तथा उन्होंने भी प्रधान का सहयोग करने का मन बना लिया है ग्राम वासियों का कहना है कि प्रधान जी आप विकास करो हम आपके साथ हैं आज गांव के लगभग सकड़ो लोगों ने प्रधान जी के साथ मिलकर गांव को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है प्रधान चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि गांव मे पिछले कई वर्षों से सफाई नहीं हुई थी जिससे गांव में गंदगी का प्रकोप बढ़ रहा था तथा मच्छर मक्खी पनपने लगे थे मैंने अपने निजी खर्चे से पूरे गांव की साफ सफाई करवाई है जिससे ग्रामवासी मेरे इस कार्य से खुश है और आज उन्होंने संकल्प लिया है कि हम गांव के विकास में हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे ग्रामवासी का कहना है कि हमारे गांव के विकास कार्यों की गति पिछली योजनाओं में कुछ धीमी सी पड़ गई थी जिसके कारण गांव का विकास कम हो पाया था लेकिन अब एक अच्छे और सूझबूझ वाले प्रधान के आ जाने से गांव तरक्की की ओर बढ़ रहा है जिससे गांव की जनता प्रधान चौधरी राजपाल सिंह के साथ है तथा उनके कार्यों मे सहयोग करने में तत्पर है और प्रधान के साथ तन मन धन से हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *