भटिंडा पंजाब से चोरी की गई कार के साथ 01 शातिर चोर गिरफ्तार l
बहादराबाद 14 जून ( महिपाल )
लग्जरी कार हुंडई वरना बरामद
आरोपी पूर्व में भी पंजाब, चंडीगढ़ से चोरी के मामलों में जा चुका जेल
भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुतभेड़ के बाद फरार बदमाशों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस को एक वाहन चोर को दबोचने में सफलता हाथ लगी।
दौरान चेकिंग बहादराबाद पुलिस द्वारा कलियर मोड़ पर एक संदिग्ध कार HR 03K 3425 को रोका गया एवं से कागज चेक किए तो चालक कागज दिखा नहीं पाया।
सख़्ती से पूछताछ करने पर चला कि चालक ने वह कार भटिंडा से चोरी की है उक्त कार के संबंध में थाना भटिंडा से संपर्क किया तो पता चला कि वहां पर इस संबंध में मुकदमा अपराध पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त
कुलदीप सिंह पुत्र जय सिंह, निवासी 3181, मनमोहन नगर, थाना बलदेव नगर, जिला अंबाला हरियाणा का रहने वाला है l जिसके खिलाफ थाना बहादराबाद में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया गया है l आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है l




