भर्ती घोटाले के वांछित अभियुक्त गणों के घर पर कनखल पुलिस ने मुनादी कर नोटिस चस्पा किए l
जल्द की जाएगी घर की कुर्की l
बहादराबाद 9 जून ( महिपाल )
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में भर्ती घोटाले पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एसएसपी अजय सिंह के दिशा निर्देश में पूर्व में एसआईटी गठित कर भर्ती घोटाले उजागर किया था।जिसमें वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे।
अभियुक्तों द्वारा लगातार जारी वारंटों की अवहेलना करने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियुक्तों के घर पर जाकर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की गई व माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में आदेशिकाए अभियुक्त के घर पर चस्पा किया गया ।
अभियुक्त गणो में
अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश,भूषण पुत्र बृजपाल निवासी अंभेहटा चांद, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर यूपी शामिल हैं l




