रिपोर्ट अब्दुल कादिर
ओवरलोड एवं बिना रायल्टी रव्वनों के पांच खनन वाहनों को किया सीज
✔️बेहट। अवैध रूप से खनन का परिवहन करने की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्रा द्वारा एसडीएम न्यायिक अंकुर वर्मा को बेहट तहसील का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। एसडीएम न्यायिक बेहट का चार्ज संभालते ही उन्होंने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने पांच ओवरलोड खनन वाहनों को पकड कर बेहट कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया हैं। पकड़े गए पांच खनन वाहनों में से दो के पास रायल्टी रव्वनें भी नहीं थें। उनके द्वारा पकड़े गए खनन वाहनों में पीबी13एआर-3961, एचआर 67बी-6107 व यूपई19 टी-1467 ओवरलोड थे जबकि यूपी 12बीटी-4072 व यूपी 92टी-9976 के पास खनिज सामग्री के प्रपत्र भी मौजूद नहीं थे। एसडीएम न्यायिक अंकुर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों को बेहट कोतवाली पुलिस को सौंप दिया हैं तथा इनकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बिना रॉयल्टी रबन्नों के खनन वाहनों को निकालने के लिए एक बड़ा गैंग सक्रिय हैं। एसडीएम न्यायिक अंकुर वर्मा की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं। एसडीएम न्यायिक अंकुर वर्मा ने कहा कि अवैध रूप से खनन का परिवहन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




