Uncategorized

ऑल इंडिया पत्रकार एसोसिएशन ने लक्सर शुगर मिल में मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया।

ऑल इंडिया पत्रकार एसोसिएशन ने लक्सर शुगर मिल में मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया।

लक्सर हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एसोसिएशन (रजि0) द्वारा शुगर मिल लक्सर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (रोड ) ग्रुप के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि पत्रकारिता एक सोच तथा विचारधारा का नाम है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बुद्धिजीवी और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वाले लोग आते हैं, जो अपने निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को एक नई दशा व दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने सभी को पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी वही ऑल इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता करना एक जोखिम भरा कार्य है, जहां पत्रकार को पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ अपनी जीविका के लिए भी साधन तलाश में होते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को चाहिए कि वह जन समस्या, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करें भारतीय किसान यूनियन (रोड)के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर संजीव ने कहा कि पत्रकारिता दिवस पर हम निर्भीकता एवं निडरता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे वही ऑल इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मोमिना बेगम ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में वास्तविक पत्रकारों की मर्यादा और पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विद्या को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, आफताब खान इदरीश खान, अर्सलान गॉड, सद्दाम अली ,सलीम फारुकी, तलत परवीन मोमिना बेगम, अशफाक सैफी, सलीम अंसारी, आसिफ मलिक, पूजा रानी, नीतू कुमार, शमीम, किसान नेता, नीतू खानपुर, राजकुमार ,अनिल कुमार, राशिद अली ,विजेंद्र कुमार, मोहन पंडित एहतेशाम मलिक आदि लोग मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *