Uncategorized

रुड़की मै गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर महानगर में जगह जगह माँ गंगा की पूजा अर्चना व हवन यज्ञ सम्पन्न

रिपोर्ट सोमवीर सैनी

रुड़की मै गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर महानगर में जगह जगह माँ गंगा की पूजा अर्चना व हवन यज्ञ सम्पन्न

रुड़की के गंगेश्वर धाम सोलानी संगम पर माँ गंगा की पूजा अर्चना व हवन यज्ञ व भगवान शिव महादेव को दुग्धाभिषेक किया गया इस आयोजन में बतौर यजमान भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन आदि महानगर जनप्रीतिनिधि ने शामिल रह पूजा अर्चना में सहभागिता की वहीं गंग नहर किनारे भंडारे में व गणेशपुर स्थित शिव मंदिर पर गंगा सप्तमी पर रुड़की एडवोकैट्स एशोसिएशन अध्यक्ष विपुल वालिया ने सपरिवार भगवान शिव को भोग अर्पण कर गरीब निर्बल लोगों को भंडारे का प्रसाद परोस पुण्य कमाया समाजसेवी भाजपा नेता एडवोकेट ने गंगा दशहरा पर्व पर आमजन को गंगा दशमी की बधाई देते हुए माँ गंगा के अवतरण दिवस पर प्रणाम करते हुए भगवान शिव महाकाल से प्रार्थना की कि हमारे राष्ट्र में हमेशा खुशहाली व सुखसम्पनता बनी रहे व समस्त महानगर नागरिकों से अपील की कि आज हमसब शपथ ले कि माँ गंगा की अविरल धारा हमेशा स्वच्छ रहे हमसब माँ गंगा को स्वच्छता अभियान चला कर सदा स्वच्छ रखें क्योंकि माँ गंगा जीवनदायिनी व मोक्षदायिनी है उनके स्पर्शआशीर्वाद के आचमन से सगर के पुत्रों को मोक्ष प्राप्त हुआ था हमसब को आज भी माँ गंगा के पवित्र जल से शान्ति मिलती हैं हम सब को माँ गंगा की नित्य प्रति पूजा अर्चना करनी चाहिए इस अवसर पर अजित जाटव,दीपक केन्थवाल,अनूप राणा,एडवोकेट आशीष पंडित, अशोक कुमार, सचिन गोंड़वाल, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *