नाबालिक गुमशुदा युवती को उसके परिजनों से मिलाया l लक्सर पुलिस ने नाबालिग गुमशुदा युवती को उसके परिजनों से मिलाया स्थानीय लोगों द्वारा लावारिस हालत में घूमती हुई युवती लक्सर कोतवाली लाया गया जिस पर लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह द्वारा तत्काल कार्यवही करते हुए युवती से पूछताछ की गई तो युवती द्वारा घर से नाराज होकर लुधियाना पंजाब से ट्रेन में हरिद्वार आना बताया युवती द्वारा बताए पते पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया युवती के परिजन दवारा गुमशुदा की लगातार तलाश की जा रही थी लक्सर कोतवाली द्वारा मिली सूचना पर युवती के परिजन लक्सर कोतवाली पहुंचे जहां गुमशुदा युवती को उसके परिजन कुलविंदर कौर पत्नी जसविंदरसिंह निवासी लुधियाना पंजाब के सुपुर्दगी में दिया गया गुमशुदा युवती और उसके परिजन मिलकर बहुत प्रसन्न हुए युवती के परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया l




