बाणगंगा में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज l लक्सर महेंन्तपुर बाणगंगा में ट्रैक्टर ट्राली द्वारा खनन किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर लक्सर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही पकड़ लिया जिसमें आरबीएम भरा हुआ था जिसको पकड़कर अवैध खनन में सीज किया गया हैl लक्सर कोतवाली प्रभारी अमित अमरजीत सिंह बताया कि महेंन्तपुर के पास बाणगंगा से ट्रैक्टर ट्राली में आरबीएम भरते समय पकड़ा गया है जिसकी अवैध खनन की रिपोर्ट संबंधी को प्रेरित की जा रही है कोतवाली प्रभारी ने कहा कि अवैध खनन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगाl उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि अवैध खनन करने की सूचना तुरंत पुलिस को दें जिस पर वक्त रहते थे कार्रवाई की जा सके ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने में शामिल रहे मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी सुल्तानपुर कांस्टेबल अजीत तोमर आदि शामिल रहे l




