Uncategorized

शेखवाला ग्रांट में आयोजित हुआ न्याय पंचायत स्तरीय कृषक महोत्सव

शेखवाला ग्रांट में आयोजित हुआ न्याय पंचायत स्तरीय कृषक महोत्सव
बहादराबाद 4 मई ( महिपाल )
कृषि विभाग द्वारा 24 मई से 05 मई तक जनपद की समस्त न्याय पंचायतों में कृषक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।पंचायत कोटा मुरादनगर अन्तर्गत शेखवाला ग्रांट में बाबा अवधूत नाथ ट्रस्ट आश्रम में आज कृषक महोत्सव का आयोजन गन्ना समिति रुड़की चेयर मैन सुंदर सैनी की अध्यक्षता में किया गया । जिसमे न्याय पंचायत के समस्त गांव के कृषकों द्वारा बढ़ चढ कर प्रतिभाग किया गया l महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार द्वारा खरीफ सत्र की फसलों धान एवम् उरद की वैज्ञानिक विधि से खेती एवम् फसलों के प्रबंधन के बारे में कृषक भाइयों को विस्तार से बताया । पशुपालन विभाग से संबंधित योजना एवम् पशुओ में होने वाले रोग और बीमारियों के बारे में डॉ सुमन सैनी द्वारा बताया गया साथ ही कृषकों से अनुरोध किया गया कि विभाग द्वारा मुंह पका एवम् खुरपका के टीका पशुओ को निशुल्क लगाए जा रहे है । खेती के मृदा परीक्षण के महत्व को देखते हुए ग्राम शेख वाला के कृषकों का विभाग द्वारा निशुल्क मृदा परीक्षण किया गया है । महोत्सव के अवसर पर कृषकों को मृदा स्वास्थ्य रिपोर्ट का वितरण किया गया । मृदा परीक्षण प्रभारी डॉ अवतारी सती द्वारा कृषकों को मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में बताया गया । मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवरारी द्वारा कृषकों को पी एम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड , तथा विभागीय देय सुविधा के बारे में कृषक भाइयों को बताया । सोमांश गुप्ता कृषि एवम् भूमि संरक्षण अधिकारी हरिद्वार द्वारा कृषकों को कृषि यंत्रों से संबंधित यंत्रीकरण योजना के साथ -साथ विभाग द्वारा कृषकों को खरीफ में कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने वाले कृषि निवेशों धान बीज, खरपतवार नाश, कीटनाशी के बारे में बताया गया| कार्यक्रम का संचालन राजकुमार न्याय पंचायत प्रभारी द्वारा किया गया | समस्त कृषि एवम् रेखीय विभागों द्वारा स्टॉल लगा कर कृषकों को योजनाओं की जानकारी दी |कार्यक्रम में आत्मा मैनेजर मोनू कुमार, रीता सैनी,अमरीश सैनी, श्याम सिंह, प्रदीप सैनी, डॉ सुरेश सैनी , डॉ सतीश कुमार उपस्तिथ रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *