2 वर्ष पूर्व बिहार से लापता युवक को परिजनों से मिलाया परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान l लक्सर कोतवाली लक्सर क्षेत्र की भिकक्मपुर चौकी के, क्षेत्र में नियुक्त कनिष्ठ मनोज डोभाल अपने हमराह के साथ गश्त लगा रहे थे l कि एक बालक लावारिस हालत में घूमता दिखाई दिया जिसको उनके द्वारा चौकी पर लाया गया जो कि लाकर बालक से पूछताछ करने पर बालक द्वारा अपना नाम अरुण कुमार पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम छातनी थाना रतनपुरा जिला सुपौल बिहार बताया गयाl बालक से यहां आने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह 2 वर्ष पूर्व घर से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर दिल्ली आ गया था l दिल्ली घूमते घूमते वहां से हरिद्वार आने की बात बताई, कनिष्ठ मनोज डोभाल द्वारा चौकी प्रभारी को बालक के बारे में अवगत कराया तथा चौकी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक लक्सर को लावारिस बालक के बारे में अवगत कराया गया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा बालक को उसके परिजनों को मिलाने के लिए जनपद सुपोल बिहार में कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया, तथा कंट्रोल रूम से संबंधित रतनपुरा थाने के माध्यम से बालक के परिजनों से संपर्क किया गया, परिजनों ने बताया कि परिजनों क़ो उसका दिल्ली में ज्ञात होना बताया तथा गुमशुदा बालक अरुण को दिनांक 2,5,2023 क़ो सकुशल बालक को उसके पिता बुद्धू की सुपुर्दगी में दिया गया लापता अरुण से मिलने के बाद परिजनों के चेहरे मुस्कान लौट आई परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया, व कनिष्ठ मनोज डोभाल की सूज भुज से एक बेटे को उसके परिजनों से मिलाया यह एक बहुत सराहनीय कार्य है जिसका बालक के परिजनों दवारा उनका बार-बार धन्यवाद किया गया l




