Uncategorized

घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का पर्दाफाश

घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का पर्दाफाश

हरिद्वार पुलिस ने दबोचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 04 शातिर बदमाश

किरायेदारों ने ही साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को दिया अंजाम

लगभग 2 लाख कीमती लूटे गये माल (नगदी, आभूषण) एवं तंमचा व कारतूस बरामद
बहादराबाद 13 अप्रैल ( महिपाल )

गत 08 अप्रैल को बबीता निवासी उदय इन्कलेव नवोदय नगर थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा 02 अज्ञात बदमाशो द्वारा मकान में घुसकर वादिया के गले से सोने की चैन व कान के झुमके व पायल लूट कर ले जाने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस सनसनीखेज घटना के खुलासे हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशानिर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा औरंगाबाद–योगग्राम रास्ते से 04 अभियुक्तों शुभम, अजय, अनुज कश्यप व आशिष उर्फ छोटा को लूटे गये माल, तंमचा व 01 कारतूस के साथ दबोचा गया।
अभियुक्त सुभम व अजय पीड़िता के मकान में किराये पर रहते थे जिनको पीड़िता के सोना पहनने व दिन में अकेले रहने की जानकारी पहले से थी। इनके द्वारा अपने साथियों अनुज कश्यप व आशिष उर्फ छोटा को बुलाकर प्लान तैयार कर महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों को जेल भेज दिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *