Uncategorized

पीठ का ठेका करने पर हुआ विवाद खड़ा

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

l बहादराबाद। जिला पंचायत द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर पीठ का ठेका करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सुल्तानपुर मंत्री के ग्राम प्रधान में जिला पंचायत को पत्र लिखकर ठेके प्रक्रिया पर आपत्ति उठाई है । 31 मार्च को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बहादराबाद में सिडकुल बाईपास रोड पर नहर पटरी पर सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की भूमि पर पीठ का ठेका कर दिया है। लेकिन जिस पर सिंचाई विभाग ने आपत्ति की है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीठ का विरोध किया है ।अधिशासी अभियंता के निर्देश पर मौके पर पहुंचे अमीन रंजन चौधरी ने बताया की जिला पंचायत को अपनी जमीन पर ठेका करना चाहिए ।यह जमीन उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की है वह अपने अधिकारियों के कहने पर यहां आए हैं। वही ग्राम प्रधान मीनाक्षी चौहान ने बताया कि यह जमीन सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की है इसे जिला पंचायत को ठेका करने का कोई अधिकार नहीं है। जो ठेका किया गया उसे तत्काल प्रभाव से रद्द करना चाहिए वहीं जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी भुवन चंदचिलवाल ने बताया की सोमवार में मौके पर टीम भेजकर पता करा लिया जाएगा यदि वह जमीन सिंचाई विभाग की है। तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *