रिपोर्ट महिपाल शर्मा
बहादराबाद। त्यूणी में हुई घटना से हरिद्वार प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है। बहादराबाद स्थित पार्किंग में इडेंन गैस से भरे दर्जनों ट्रक खड़े हो रहे है। जिनके रख रखाव के लिए पार्किंग संचालक ओर पूरी इंडियन गैस प्लांट के प्रबन्धक ने कोई इंतजाम नहीं किए है। जिस कारण किसी भी दिन बड़ी घटना घट सकती है।आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए। न ही नियमो का कोई पालन किया जा रहा है। ट्रक चालक भी खुले में स्टॉप जलाकर कहना पका रहे है। बहादराबाद क्षेत्र में सिंचाई विभाग की पार्किंग है। जिसमें अप्रैल मह से इंडन गैस प्लांट के गैस के सिलेंडर के ट्रक पार्किंग में खड़े होने लगे है। जिससे आसपास के लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। गैस के खड़े ट्रक के पास पार्किंग में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। नियमो को तक पर रखकर 30 से 40 गैस के सिलेडर के ट्रक लापरवाही खड़े किए जा रहे है। यही नहीं ट्रक चालक स्टोव पर ही अपना खाना बना रहे है।जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है l
जबकि पार्किंग के सामने कि रोड व्यस्त रहती है। सिडकुल में जाने वाले कर्मचारी सुबह शाम वहां से गुजरते है। जिस कारण वहां जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में कोई घटना घट जाएं तो लेने के दिन पड़ सकते है।वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पार्किंग से गैस के कैप्सूल हटाने के लिए इडेन kmpninko हटाने के लिए कह दिया गया।




