Uncategorized

175 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा

175 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा
बहादराबाद 1 अप्रैल ( महिपाल )

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध एसएसपी हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में बहादराबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत दौराने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को मूल दास पुर माजरा जाने वाली सड़क पर 175 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अरुण पुत्र अनिल निवासी ढंढेडी थाना सिविल लाइन रुड़की हरिद्वार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *