अवैध शराब की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार l लक्सर नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए l एसएसपी हरिद्वार दवारा अवैध शराब बनाने वाले व शराब की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए l जिनका अनुपालन करते हुए l लक्सर कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया l जिसमें कांस्टेबल अनिल चौहान होमगार्ड मदन आदि की टीम बनाई गई l जिनके द्वारा मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान ग्राम मुबारकपुर अलीपुर से अभियुक्त अमरीश पुत्र धीर सिंह निवासी मुबारकपुर अलीपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि अमरीश पुत्र धीर सिंह छापेमारी के दौरान 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसको आज निम्नानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




