अवैध शराब की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार l लक्सर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए एसएसपी महोदय हरिद्वार के द्वारा अवैध शराब बनाने वाले व शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए l जिन का अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया l जिसमें हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार कांस्टेबल मनदीप नेगी की टीम बनाई गई टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकोढा कला में छापेमारी कर अभियुक्त रजत कुमार पुत्र वीरम सिंह निवासी ग्राम अकोढा कला कोतवाल लक्सर जिला हरिद्वार को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि रजत कुमार पुत्र बीरम सिंह को छापेमारी के दौरान उसके गांव अकोढ़ा कला से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




