अवैध शराब के साथ अलग-अलग जगह से दो अभियुक्त गिरफ्तार l लक्सर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए नशा मुक्त देवभूमि उत्तराखंड मिशन 2025 को साकार करने के लिएl एसएसपी हरिद्वार के द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जिन का अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक अशोक रावत चौकी प्रभारी भिकमपुर उप निरीक्षक मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी सुल्तानपुर कांस्टेबल जगत कांस्टेबल दीपक कांस्टेबल अनिल कांस्टेबल अरविंद चंदेल आदि की टीम में बनाई गई पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सोपारी के पास छापेमारी कर संजय पुत्र बिजेंदर कुमार निवासी रामपुरा घाटी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है l तथा संजय पुत्र इल्मचंद निवासी टीकमपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को 34 पववे अवैध देसी शराब ( दबंग मारका) के साथ ओसपुर पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है संजय पुत्र बिजेंदर ग्राम रामपुरा घाटी के पास से अवैध 20 लीटर कच्ची दारू तथा संजय पुत्र इलम चंद निवासी टीकमपुर के पास से 34 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनको संबंधी धारों में दाखिल कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




