रिपोर्ट महिपाल शर्मा
जे ई -विनोद चौहान जी
सहायक अभियंता-इंद्र कुंवर जी।
इसी के साथ साथ जनसेवा टीम के सदस्यों ने अलीपुर से ग्राम डांडी, सूकरासा आदि सैकड़ो गांव को जोड़ने वाली शेष बची सड़क एवं गाँव के श्मशान घाट के सुंदरीकरण और कुछ अन्य समस्याओं के संबंध में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर से भी मुलाकात की और सभी समस्याओं से अवगत कराया। और शेष बचे हुए कार्य को जल्दी से जल्दी शुरू करवाने का आग्रह किया। जिस पर विधायक जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया । तथा जनसेवा टीम के सदस्यों को जल्दी से जल्दी कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। जनसेवा टीम लगातार गांव के विकास कार्यों को करवाने में लगी हुई है। समस्त गांव के व्यक्ति जनसेवा टीम से जुड़े हुए है तथा सभी अपने गांव के विकास कार्यों के प्रति काफी जागरूक हैं।




