मंगलौर पुलिस ने धर दबोचा तेल माफिया। दो गिरफ्तार दो हुए मौके से फरार।
👉 रिपोर्ट सद्दाम अली
लंढौरा क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के आसपास मिट्टी का तेल टैंकरों से निकालकर उसको बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके विरुद्ध समय-समय पर अभियान चलाया गया। परंतु कोई भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हो पाया और नहीं कोई पकड़ में आया। रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई के लंढौरा लक्सर मार्ग इंडियन ऑयल डिपो से 2 किलोमीटर आगे कुछ लोग टैंकर से मिट्टी का तेल निकालकर उसको ड्रम में भरकर बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी लंढौरा श्री पुष्पेंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा तत्काल संबंधित विभाग को सूचित कर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे जहां पर निम्नलिखित चार व्यक्ति निम्न टैंकर से नोजल के माध्यम से तेल निकालकर ड्रम में भरा जा रहा था जिनके कब्जे से निम्नलिखित मात्रा में तेल तथा अन्य सामान बरामद हुआ है मौके से दो अभियुक्त फरार होने में सफल हुए जिनकी तलाश जारी है अभियुक्तों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम मेंअभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- आमिर उर्फ पप्पू पुत्र रईस निवासी थिथोला कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार
- आस मोहम्मद पुत्र मुरसलीन निवासी छुटमलपुर फतेहपुर उत्तर प्रदेश
फरार अभियुक्त - अखलाक पुत्र ना मालूम निवासी अलावलपुर भगवानपुर हरिद्वार
- इस्तकार पुत्र जब्बार निवासी थिथोला कोतवाली मंगलौर हरिद्वार
बरामद माल एक टैंकर नंबर यूके uk17ca-0374 मिट्टी तेल भरा हुआ,4 ड्रम मिट्टी तेल के भरे हुए, 2 ड्रम खाली,
पुलिस टीम - प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल, उपनिरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल अरुण चमोली,
मनीष, दिनेश शर्मा,सुधीर त्रिपाठी खाद्य क्षेत्राधिकारी, T.S शर्मा पूर्ति निरीक्षक नारसन, हिमांशु रावत पूर्ति निरीक्षक,




